फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाविप शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देशभक्ति से परिपूर्ण भारत विकास परिषद की बहादुरगढ़ शाखा की ओर से शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता 24 अगस्त को होगी। नाहरा-नाहरी रोड स्थित श्री रामा भारती पब्लिक स्कूल प्रांगण में इसका आयोजन होगा। शाखा अध्यक्ष रमेश गुप्ता व सचिव विजय पुन्हानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी और विशिष्ट अतिथि के रूप में बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के अध्यक्ष श्रीनिवास गुप्ता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाविप के प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद जोशी करेंगे। जिला समन्वयक सतीश शर्मा और सह समन्वयक प्रवीण शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सरकारी और निजी विद्यालयों की टीमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगी। प्रत्येक टीम में कक्षा 6 से 12वीं कक्षा तक के 6 से 8 विद्यार्थी प्रतिभागी हो सकते हैं।
हिन्दी एवं संस्कृत गीतों के गायन के लिए भारत विकास परिषद द्वारा प्रकाशित पुस्तक राष्ट्रीय चेतना के स्वर में से कोई भी गीत चुनकर उसका गायन कर सकतें हैं। प्रत्येक टीम के साथ अधिकतम 3 वादक हो सकते हैं। प्रत्येक टीम को गीत गायन के लिए 7 मिनट का समय अपने समूहगान प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा। शाखा संस्कार संयोजक दिपेश राठी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को परिषद की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें