बहादुरगढ़। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घर, पार्क, स्टेडियम और जिम में लोगों ने योग किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने किया।
एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की थीम और योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ आयोजित इस सामूहिक योग शिविर में ताड़ासन, वज्रासन, भ्रामरी, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और ध्यान जैसी क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने शांति मंत्र के साथ योग सत्र का समापन किया।
इस मौके पर चेयरपर्सन सरोज राठी, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, डीसीपी मयंक मिश्रा, एसडीजेएम विवेक तोमर, एसडीएम नसीब कुमार, तहसीलदार जगदीश चंद, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, एसीपी प्रदीप, एसीपी दिनेश कुमार, एसडीओ सुनील कौशिक, सचिव प्रवीण, डॉ. नीलम, कर्मवीर राठी, रमेश राठी मौजूद रहे।
वहीं पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने गैलेक्सी रिजॉर्ट प्रांगण में साधकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, टोनी सरपंच, योगाचार्य सुरेश राठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-2 के पार्क में योगाभ्यास किया। वहीं भाजपा नेता एवं जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर बराही ने गांव बराही में योगाभ्यास किया। कोच बिजेंद्र द्वारा गांव बराही में योगाभ्यास कराया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. पंकज जैन ने सेक्टर-6 के पार्क नंबर एक में साधकों के साथ योगाभ्यास किया।
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की और से सेक्टर-6 में स्थित पार्क नंबर एक में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। योगाचार्य संदीप गोयल ने सभी आसन-प्राणायाम कराए। एचएलसिटी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में योग कार्यक्रम हुआ। लाइनपार के शक्ति मंदिर में भी योग कराया गया।
सेक्टर-2 स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरी विश्वविद्यालय केंद्र पर भी योगाभ्यास किया गया। शहर के बालोर रोड पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में छात्रों ने योग किया। शहर के धर्म विहार में छिल्लर फिटनेस क्लब में योगाभ्यास किया गया।