फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कॉलेज में योग शिविर आयोजित

Fri, 12 Jun 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर 71 : राजकीय कॉलेज में लगाए गए योग शिविर में योग करते एसडीएम विशाल कुमार और अन्य अधिका - फोटो : credit
विज्ञापन
बादली। देवरखाना स्थित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में उप मंडल स्तर पर मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के उद्देश्य से धीरपाल सिंह राजकीय कॉलेज परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन एसडीएम विशाल कुमार की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योगाचार्यों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों को नियमित योग के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीएम विशाल कुमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।
शिविर में तहसीलदार श्रीनिवास, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित बेनीवाल, बादली के सरपंच आनंद गुलिया भी मौजूद रहे जबकि अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें