-फोटो 70 : ईस्सरहेड़ी गांव में अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करती जेसीबी। स्रोत विभाग
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) की अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। यह तोड़फोड़ दिल्ली सीमा से सटे ईस्सरहेड़ी गांव में की गई। यहां पर 5 एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी में रोड नेटवर्क के साथ निर्माणाधीन भवनों और डीपीसी को भी ध्वस्त किया गया।
यह कार्रवाई लगभग 5 से 6 घंटे तक चली। डीटीपी मनीष दहिया ने कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी है कि यदि अवैध क्षेत्र में प्लाॅटिंग की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कई दिनों से जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) को ईस्सरहेड़ी गांव के पास अवैध कॉलोनी बनने की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार को डीटीपी का दस्ता यहां पहुंचा और अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। 5 एकड़ में बनाए गए दो भवनों, 34 डीपीसी और रोड नेटवर्क को उखाड़ दिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार बहादुरगढ को नियुक्त किया गया। संवाद