बहादुरगढ़। हाल ही में अम्मान (जाॅर्डन) में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले की खिलाड़ी खुशी अहलावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी के सम्मान में शुक्रवार को बादली रोड स्थित अंबेडकर स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा नेता दिनेश कौशिक के पुत्र शेखर कौशिक ने जोरदार अभिनंदन किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ी को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिले के गांव बहराणा की बेटी खुशी अहलावत पुत्री संदीप अहलावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण हासिल किया। संवाद