फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: यशवर्धन दलाल और सामंत का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रहा शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
20jjrp10- झज्जर। सामंत जाखड़
विज्ञापन
झज्जर। जिले के दो खिलाड़ियों का सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में शानदार प्रदर्शन रहा। यशवर्धन दलाल ने 398 रन बनाए। वहीं झज्जर के सेक्टर-6 निवासी सामंत जाखड़ ने 198 रन बनाए और 14 विकेट हासिल किए। बीसीसीआई की तरफ से 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रियाणा की टीम पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी। इस दौरान हरियाणा को झारखंड से हार का सामना करना पड़ा। यशवर्धन दलाल हरियाणा की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल रहे। इस दौरान यशवर्धन ने अपनी पहली ही प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी की। यशवर्धन सर्वाधिक रन बनाने में चौथे स्थान पर रहे।
इसके अलावा हरियाणा की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने में दूसरे स्थान पर रहे। यशवर्धन ने 11 मैचों की 10 पारियों में 148.50 के स्ट्राइक रेट से 398 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए। यशवर्धन ने प्रतियोगिता में 32 चौके और 19 छक्के लगाए। इस दौरान उसका उच्चतम स्कोर नाबाद 76 रहा। यशवर्धन एक मैच में मैन ऑफ द मैच भी रहे।
विज्ञापन

सामंत जाखड़ हरियाणा की टीम में आलराउंड के रूप में शामिल रहे। उन्होंने अपनी पहली ही प्रतियोगिता में तेज बल्लेबाजी व शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। सामंत हरियाणा की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 11 मैचाें की आठ पारियों में 178.37 के स्ट्राइक रेट से 198 रन बनाए।
इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया। सामंत जाखड़ ने प्रतियोगिता में 9 चौके व 30 छक्के लगाए। सामंत का उच्चतम स्कोर 60 रन रहा। इसके अलावा सामंत जाखड़ ने 11 मैचाें की 10 पारियों में 9.89 की इकॉनोमी से 14 विकेट हासिल किए। सामंत जाखड़ एक मैच में मैन ऑफ द मैच भी रहे।

20jjrp10- झज्जर। सामंत जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें