20jjrp02- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरी में आयोजित प्रतिभा मंचन कार्यक्रम के तहत जानकार
साल्हावास। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरी में विद्यार्थी कॅरिअर मंच में विद्यार्थियों ने स्टॉल लगाए। इसमें एंकर, ब्यूटीशियन, आर्मी, पुलिस, रेलवे क्लर्क, बुटीक ओनर सहित अनेक व्यावसायिक क्षेत्रों से संबंधित स्टॉल लगाकर अपनी शिक्षा व कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी साल्हावास जयपाल दहिया, एसएमसी सदस्य और डीडीओ उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के विभिन्न कॅरिअर श्रेणी स्टालों का भ्रमण किया और उनसे प्रश्न पूछकर उत्साह को बढ़ावा दिया। इस अवसर पर शिक्षिका मीनाक्षी, प्रतिभा मंथन टीम सदस्य सुरभि व नंदिनी मौजूद रहीं।