झज्जर। जिले में अलग-अलग खेल मैदानों पर आयोजित खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं का वीरवार को समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया।
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 10 खेलों का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रतींद कुमार के निर्देशन में झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी, मातनहेल और साल्हावास खंडों में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। झज्जर खंड में संस्कारम स्कूल खातिवास में बैडमिंटन, योगा और शतरंज, एसएफएस बिरधाना स्कूल में बास्केटबॉल तथा महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मुक्केबाजी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिताएं जय कुमार कौशिक, मंजीत व अन्य स्टाफ सदस्यों की देखरेख में हुईं।
झज्जर ब्लॉक में शतरंज के परिणाम
अंडर-14 में संस्कारम खातिवास की सायशा व मानवी, एमआर हसनपुर की अमायरा व सांची तथा राजकीय कन्या हाई स्कूल खातिवास की लक्षिता का चयन हुआ। अंडर-17 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलानी की श्रद्धा व रितिका का चयन हुआ। अंडर-19 में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर की दीप्ति, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलानी की रासिका व जानवी तथा संस्कारम खातिवास की हिमांशी व सृष्टि का चयन हुआ।
बैडमिंटन के परिणाम
अंडर-14 में दीपचंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की याशिका, इशिका, गीतिका व छवि तथा आरईडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अद्विता का चयन हुआ। अंडर-17 में संस्कारम स्कूल खातिवास की साक्षी, आरईडी स्कूल की रियाना व मेहुल तथा दीपचंद स्कूल की साक्षी व सितिका का चयन हुआ। अंडर-19 में दीपचंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हर्षिता, एलए सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अमरजीत व अंतिम तथा आरईडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जिनिशा व प्रियांजल का चयन किया गया।