-फोटो 59 : मंडोठी में पहुंचे भगत सिंह के प्रपोत्र यादवेंद्र सिंधु को सम्मानित करते महेश दलाल व
बहादुरगढ़। शहर से 12 किलोमीटर दूर स्थित मांडोठी गांव में बने शहीद नमन स्थल पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के प्रपोत्र यादवेंद्र सिंह सिंधु पहुंचे। कलाकार महेश दलाल द्वारा उन्हें शहीद नमन स्थल को देखने के लिए आमंत्रित किया गया था। नमन स्थल को देखकर यादवेंद्र भाव विभोर हो गए और बलिदानियों की वीर गाथा का गुणगान किया।
उन्होंने बताया कि शहीद नमन स्थल पर लगी सभी पेंटिंग को देखकर ऐसा लगा कि उसी काल खंड में आ गए हो। भारत माता के लिए अपनी शहादत देने वाले सभी वीरों को हमें हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने महेश दलाल द्वारा उनके घर को शहीद नमन स्थल में तब्दील करने पर बधाई भी दी। महेश दलाल ने बताया कि यह शहीद नमन स्थल डॉ. महेंद्र सिंह, पिता कैप्टन जगदेव सिंह व माता मेवा देवी की प्रेरणा से निर्मित हो पाया। इस मौके पर भगत सिंह मैत्री संस्था के अध्यक्ष प्रदीप यादव, सतीश तहलान, संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति के प्रतिनिधि व ग्रामवासी मौजूद रहे।