बेरी। संत शिरोमणि बाबा हरिदास मंदिर दल्ला वाला धाम बेरी में आयोजित दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने अलग-अलग वजन के वर्ग में दमदख दिखाया। मुख्यअतिथि के रूप में बाबा भोलादास ने शिरकत की। देर शाम तक चले फाइनल मुकाबले को देखने के लिए आसपास के गांवों के खेल प्रेमी जुटे रहे। 85 किलो भार वर्ग में सिद्धांत ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कुश्ती में 27 किलोग्राम भार वर्ग में जयदीप, 30 किलोग्राम में देविड़, 33 किलोग्राम में वीरपाल दुबलधन, 36 किलोग्राम में नैतिक मोखरा, 39 किलोग्राम में हर्ष मोखरा, 42 किलोग्राम में कर्मदेव, 49 किलोग्राम में विवेक, 57 किलोग्राम में यंनत ढ़राणा, 65 किलोग्राम में निशांत, 74 किलोग्राम में रोहतक के अश्वनी, 85 किलोग्राम में रोहतक के सिद्धांत प्रथम स्थान पर रहे।
बाबा रामदास उर्फ राजू ने बताया कि हर वर्ष पूरे क्षेत्र वासियों के सहयेाग से विशाल दंगल व भंडारे का आयोजन कराया जाता है। उन्होंने बताया कि दंगल में विजेता खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सुबह हवन यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति डाली और बाबा हरिदास की प्रतिमा के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
दंगल में कोच की भूमिका कालू दूबलधन, बिट्टू बाघपुर, बाबा अखाड़ा बेरी के मुकेश, सोनू कादयान, संदीप, पवन, सोन, प्रदीप ढ़राणा, कैलाश डागर आदि ने निभाई। बाबा रामदास ने बताया कि महंत रिसाल दास के शिष्य बाबा भोला दास, मॉ. बाबा रामदास, बाबा राजेंद्र दास, बाबा पूर्ण दास ने विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र, हितेंद्र, कोच दलजीत, जयवीर, अमरजीत बाघपुर, अजीत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
27jjrp25- झज्जर। कुश्ती का मुकाबले खेलते हुए खिलाड़ी। संवाद