फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में 1,570 सीटों में से 701 खाली

Tue, 28 Oct 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp11- राजकीय नेहरू कॉलेज में पढ़ाई करते विद्यार्थी। स्रोत-कॉलेज
विज्ञापन
झज्जर। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से कॉलेजों में शुरू की गई दाखिला प्रक्रिया सोमवार को बंद कर दी गई। राजकीय नेहरू कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि 1,570 सीटों से से 869 भरी जा चुकी हैं और 701 खाली हैं। इनमें स्नातक कक्षाओं की 1,200 सीटों से से 668 भरी हैं और 532 खाली हैं।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर कक्षाओं की 370 सीटों में से 201 भरी गई हैं और 169 खाली हैं। बीए की 480 में से 381, बीबीए की 80 में से 65, बीकॉम की 140 में से 41, बीसीए की 80 में से 69, बीएससी लाइफ साइंस की 80 में से 61, बीएससी फिजिकल साइंस की 300 में से 28 और बीएससी गणित की 40 में से 23 सीटें भरी जा चुकी हैं।
इसी तरह बीए की 99, बीबीए की 15, बीकॉम की 99, बीसीए की 11, बीएससी लाइफ साइंस की 19, बीएससी फिजिकल साइंस की 272 व बीएससी गणित की 17 सीटें खाली हैं। एमए हिंदी की सभी 30 सीटें, एमए अंग्रेजी की 30 में से 29, एमए पत्रकारिता व जनसंचार की 30 में से 21, एमए मनोविज्ञान की 40 में से 21, एमए भूगोल की 40 में से 25 सीटें भरी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


पांच माह तक पोर्टल खोला, फिर भी सीटें खाली
इस बार कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पांच महीने चली और पांच बार दाखिला पोर्टल खोलने के बाद भी सीटें खाली रह गईं। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं 19 नवंबर से शुरू होंगी। जिन विद्यार्थियों ने अब दाखिला लिया है उनको महज दो सप्ताह में सिलेबस पूरा करना पड़ेगा।
नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद स्नातक कक्षाओं के पहले सेमेस्टर में विद्यार्थियों को तीन मेजर कोर्स, एक माइनर कोर्स, एक स्किल एनहांसमेट कोर्स, एक मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स, एक एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स और एक वैल्यू एडेड कोर्स यानि कुल आठ पेपर पढ़ने होते हैं।
इन तारीखों में खुला पोर्टल
उच्चतर शिक्षा विभाग का दाखिला पोर्टल पहली बार 19 मई को खोला गया और स्नातक कक्षाओं में दाखिले की अंतिम तिथि 9 जून रखी गई। इसके बाद 10 जुलाई को दोबारा पोर्टल खोला गया। फिर 4 से 28 अगस्त तक तीसरी बार और 16 से 30 सितंबर तक चौथी बार पोर्टल खोला गया। अब 21 से 27 अक्तूबर तक पांचवीं बार पोर्टल खोला गया था।
वहीं स्नातकोत्तर कक्षाओं का दाखिला पोर्टल पहली बार 16 जुलाई को खुला और आवेदन 28 जुलाई तक हुए। इसके बाद 6 से 19 अगस्त तक दूसरी बार, 27 अगस्त से 12 सितंबर तक तीसरी बार, 19 से 30 सितंबर तक चौथी बार पोर्टल खुला था। इस बार 21 से 27 अक्तूबर तक पांचवीं बार पोर्टल खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें