फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव झामरी में हुए दंगल में पहलवान रजत ने मारी बाजी

विज्ञापन
06jjrp07- रजत व अभिनव के बीच हुई कुश्ती में रजत ने जीता झामरी दंगल। स्रोत-आयोजक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
साल्हावास। गांव झामरी में 71 हजार की पहली कुश्ती रजत पहलवान सोनू अखाड़ा मांडौढी व उत्तर प्रदेश के कानपुर के पहलवान अभिनायक के बीच हुई। इसमें रजत विजयी रहे। दूसरी कुश्ती के दो जोड़ बनाए गए। यह कुश्ती 41 हजार रुपये की ईनामी राशि की रही।
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती के पहले जोड़ में साहिल ईमलोटा चांदरूप अखाड़ा दिल्ली व मोहित लीलू लाडपुर के बीच हुई जिसमें मोहित लाडपुर विजयी रहे। दूसरी कुश्ती के दूसरे जोड़ में रामधन झामरी कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द व उत्तर प्रदेश शामली के कैराना के अश्मीर के बीच हुई जिसमें रामधन झामरी विजयी रहे।
तीसरी कुश्ती के लिए 31-31 हजार के लिए तीन जोड़ बनाए गए। पहले जोड़ में कैप्टन जोरा सिंह अखाड़ा गोधडी व हर्ष महाकाल अखाड़ा रोहतक के बीच कुश्ती हुई जो बराबरी पर रही। दूसरे जोड़ में अंकित जयबीर अखाड़ा बुपनिया व अंकित महाकाल अखाड़ा रोहतक के बीच हुई जिसमें अंकित ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

तीसरे जोड़ में साहिल नाड व अमित गोठडा के बीच हुई जिसमें दोनों खिलाड़ी बराबरी पर रहे। कुश्ती में झज्जर पावर लिमिटेड, जेके लक्ष्मी, जेके सुपर, अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनियों के पदाधिकारियों ने विशेष सहयोग किया।
सरपंच मंगल सिंह व कोच सज्जन मंदौला ने बताया कि ग्रामीणों की तरफ से वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज अलबानिया में कांस्य पदक लेकर लौटी अंजलि गहलावत को सम्मानित किया गया। मौके पर जिला पार्षद शिवकुमार खोरड़ा, जजपा नेता राकेश जाखड़, मंगल सरपंच, कैप्टन जोगेराम, रोहताश, दिलबाग पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें