फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वकील बोले-बैठने की जगह बनने पर हो बेरी में कोर्ट शिफ्ट

विज्ञापन
फ़ोटो-61: बहादुरगढ़ के बार रूम में लाइब्रेरी भवन का शिलान्यास करते हाईकोर्ट के जज न्यायाधीश हर्ष - फोटो : Samvad
विज्ञापन
झज्जर/बहादुरगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस हर्ष बंगर ने शुक्रवार को झज्जर और बहादुरगढ़ कोर्ट का दौरा किया। उन्होंने जिला जेल का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान वकीलों ने कहा, बेरी में कोर्ट तब शिफ्ट की जाए जब तक वकीलों के बैठने की जगह बन जाए। वहां भरत व अन्य काम हो।
विज्ञापन

जस्टिस ने बहादुरगढ़ बार में वकीलों की सुविधा के लिए बनाई जा रही नई लाइब्रेरी के भवन का शिलान्यास भी किया। झज्जर में वकीलों ने जस्टिस के सामने अपनी मांगे रखीं जिसमें से अधिकतर को मान लिया गया जबकि एक मांग को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
वकीलों ने कहा, चैंबर से कोर्ट की तरफ जाने वाले कॉरिडोर को जोड़ा जाए। चैंबर से उपायुक्त कार्यालय की तरफ जाने वाला रास्ता बंद हैं जिसे खुलवाया जाए। उपभोक्ता फोरम के पीछे जो खाली जगह पड़ी है वह वकीलों की पार्किंग के लिए दी जाए। एडीजे कोर्ट बढ़ाई जाए ताकि केसों का निपटारा जल्दी हो सके।
विज्ञापन

इन सभी मांगों को मान लिया गया। इसके अलावा वकीलों की तरफ से लेबर कोर्ट बहादुरगढ़ से झज्जर में करने की मांग की। चाहे सप्ताह में तीन दिन झज्जर में कोर्ट लगे। इस पर जस्टिस ने विचार करने की बात कही। इसके अलावा एक बंदी ने ऑपरेशन कराने की बात कही।
इस मौके पर फैमिली कोर्ट झज्जर के जज प्रवीन कुमार लाल, एसडीजेएम बहादुरगढ़ विवेक तोमर, जेएमआईसी बहादुरगढ़ सुमन, जिला सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव, जिला सत्र न्यायाधीश रोहतक अजय तेवतिया, सीजेएम विशाल, जेल अधीक्षक सेवा सिंह आदि मौजूद रहे।

फ़ोटो-61: बहादुरगढ़ के बार रूम में लाइब्रेरी भवन का शिलान्यास करते हाईकोर्ट के जज न्यायाधीश हर्ष - फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें