फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूली खेलों में भाग लेगी पहलवान पूर्वा दलाल

Sun, 20 Apr 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : पूर्वा दलाल, पहलवान। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 22 से 26 अप्रैल के बीच होने वाले 68वें स्कूली खेलों में बहादुरगढ़ के गांव मांडोठी की पहलवान पूर्वा दलाल भी प्रदर्शन दिखाएगी। उन्होंने बताया कि रोहतक के चौधरी छोटूराम स्टेडियम में हरियाणा खेल विभाग की नर्सरी में मनदीप कोच के पास पूर्वा दलाल कुश्ती का अभ्यास करती है।
विज्ञापन

पूर्वा दलाल अंडर-17 वर्ग में 61 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेगी। मांडोठी गांव ने हरियाणा केसरी स्व. करण पहलवा, रुस्तम-ए-हिंद स्वर्गीय रतन कुमार पहलवान, हिंद केसरी सोनू पहलवान, अर्जुन अवॉर्डी धर्मेंद्र पहलवान समेत 40 इंटरनेशनल पहलवान देश को दिए हैं। जिला पार्षद संजय दलाल ने बताया कि उनकी भतीजी पूर्वा दलाल लगातार 2 वर्षों से राष्ट्रीय स्कूली खेलों में कांस्य पदक और रजत पदक जीतकर मांडोठी का नाम रोशन कर चुकी है। उनके पिता देवेंद्र दलाल ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा इसी वर्ष पूर्वा ने दी है। परीक्षा के बावजूद उनके कुश्ती के खेल में कोई कमी नहीं आई है और पूर्वा ने पूरी तैयारी की है।
पिता पुलिस में तो माता नर्सिंग ऑफिसर
पिता देवेंद्र दलाल हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर हरियाणा पुलिस के नारकोटिक्स सेल में तैनात हैं। वे 5 अप्रैल से हिसार से शुरू हुई साइक्लोथॉन में पूरे हरियाणा में नशे के खिलाफ इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इनकी माता नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 58 : पूर्वा दलाल, पहलवान।- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें