फोटो-57: बहादुरगढ़ में पहुंचे सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत करते पूर्व चेयरमैन रवि खत्री
बहादुरगढ़। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता, सेवा और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं। इसके लिए आयोजक व पार्टी के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं क्योंकि वे पार्टी की रीढ़ हैं।
वह मकर संक्रांति पर बालौर रोड स्थित बहादुरगढ़ कोर्ट के समीप नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री के कार्यालय पर भंडारे में पहुंचे थे। इसमें शहर व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों व समर्थकों ने सांसद का फूलमालाओं से स्वागत किया व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
वहीं पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व दान, सेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हैं।