निर्माण किए ध्वस्त-फोटो 86 : अवैध कॉलोनी मेें निर्माण को तोड़ती जेसीबी। स्रोत सूचना विभाग
बहादुरगढ़। गांव परनाला व बहादुरगढ़ में बुधवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। बहादुरगढ़ के एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस ने आमजन से अपील की है कि लोग अनाधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अंजू जून ने बताया कि पांच अनधिकृत कॉलोनी पर कार्रवाई की है। इनका क्षेत्रफल लगभग 17 एकड़ है, इनमें 13 ढांचें, तीन प्रापर्टी डीलर के कार्यालय, 60 डीपीसी और 1500 मीटर सड़क नेटवर्क को जेसीबी की सहायता से तोड़ा गया है। इस अवसर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता राजीव डागर एचएसआईआईडीसी बहादुरगढ़ पुलिस और डीपीटी की टीम मौजूद रही।