फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंटर की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

Mon, 03 Jun 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (केएमपी) पर पेड़ पौधों में टैंकर के जरिये पानी डाल रहे एक श्रमिक की कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दुर्घटना में कैंटर चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। आसौदा थाना पुलिस ने मृतक के साथी के बयान पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बबलू निवासी सौरंई, जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। शिकायतकर्ता जिला भिवानी निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह कंडौल नर्सरी नामक फर्म के साथ कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर व संतर में लगे पेड़ों में पानी डलवाने का कार्य करता है।
शनिवार को वह, बबलू निवासी जिला ललितपुर और उसी के गांव का रहने वाला सुनील आसौदा के पास पेड़ों में टैंकर से पानी डाल रहे थे। बबलू पीछे पाइप पकड़े हुए था। वह पानी डालते डालते खरखौदा की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच एक कैंटर चालक लापरवाही व तेजगति से चलाता हुआ मानेसर की तरफ से आया और बबलू को टक्कर मार दी। इससे बबलू को काफी चोटें आई। कैंटर पानी के टैंकर से जा टकराया। इस दुर्घटना में कैंटर चालक भी घायल हो गया। बबलू और कैंटर चालक को संभाला और टोल प्लाजा की एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक बबलू को मृत घोषित कर दिया। आसौदा थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।न
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें