-फोटो 51 : दिल्ली के दिचाऊं कलां गांव के पास चल रहा कार्य। संवाद
बहादुरगढ़। दिल्ली-एनसीआर में वाहनों की भीड़ कम करने के लिए बनाए जा रहे अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) के बहादुरगढ़ वाले हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मगर दिल्ली के दिचाऊं कलां गांव में चल रहे काम में प्रदूषण के कारण बार-बार अड़चन आ रही है। प्रदूषण बढ़ने पर ग्रैप लागू होने के बाद काम बंद हो जाता है। ग्रैप हटते ही काम दोबारा शुरू हो रहा है।
कृष्णा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (केपीसीएल) की ओर से इस कार्य को मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन जनवरी का महीना बीत रहा है। लगभग पूरा महीना काम बंद रहा है। इस वजह से संभावना जताई जा रही है कि मार्च तक द्वारका एक्सप्रेस-वे चालू नहीं होगा। यदि यह एक्सप्रेस-वे समय पर चालू हो जाता है तो बहादुरगढ़ से दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचने में मात्र 25 मिनट लगेंगे। वहीं, गुरुग्राम की दूरी तय करने में 40 मिनट का समय लगेगा। बहादुरगढ़ से इस मार्ग पर वाहन दौड़ रहे हैं। यूईआर-2 को दिल्ली के तीसरे रिंग रोड के ताैर पर बनाया जा रहा है
-फोटो 51 : दिल्ली के दिचाऊं कलां गांव के पास चल रहा कार्य। संवाद