फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालयों में बेहतर तरीके से करें काम, आमजन को समय पर मिले गुणवत्तापरक सेवाएं : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने मंगलवार को बहादुरगढ़ स्थित लघु सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति, नागरिक सेवाओं की स्थिति और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीसीपी मयंक मिश्रा, एसडीएम नसीब कुमार भी साथ रहे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लघु सचिवालय परिसर की सफाई व्यवस्था और बैठने की सुविधाओं को भी देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की सुविधा में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लघु सचिवालय के निरीक्षण उपरांत डीसी ने अधिकारियों के साथ मीटिंग लेते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में कार्य संस्कृति बेहतर होनी चाहिए ताकि आमजन को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर रहें और आम लोगों के साथ व्यवहार में संवेदनशीलता दिखाएं।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में देरी, लापरवाही या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करें और यदि कोई फाइल लंबित है तो उसकी अद्यतन स्थिति नोट करें।
विज्ञापन

-फोटो 55 : लघु सचिवालय का निरीक्षण करते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल व साथ में मौजूद डीसीपी मयंक मिश्रा। स्रोत सूचना विभाग



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें