फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: घरेलू गैस सिलिंडर सस्ता होने से महिलाओं के खिले चेहरे

Sun, 10 Mar 2024 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घरेलू गैस सिलिंडर पर 100 रुपये की छूट का तोहफा देने के बाद महिलाओं ने खुशी जाहिर की है। 100 रुपये सिलिंडर कम होने के बाद महिलाओं के चेहरे खिले हुए हैं। इसके लिए महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि यह नारी शक्ति के लिए तोहफा है। दो दिन पहले ही सीएनजी की कीमत में भी ढाई रुपये प्रति किलो की कमी गई थी। अब तक सामान्य उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 904 रुपये थी। महिला दिवस पर छूट मिलने का पता जब महिलाओं को चला तो उन्होंने खुशी जाहिर की। महिलाओं को सिलिंडर के दाम कम होने के बाद काफी राहत महसूस हुई है। अब घरेलू गैस सिलिंडर 804 रुपये में मिलेगा। बहादुरगढ़ में इंडेन, भारत और एचपी की कई गैस एजेंसियां हैं। इन गैस एजेंसियों से प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति होती है।
बोलीं महिलाएं
एलपीजी के साथ खाद्य पदार्थों के भी दाम कम करें सरकार
सरकार का यह सराहनीय कदम है, लेकिन गैस सिलिंडर के साथ-साथ खाद्य पदार्थों के दामों में भी कमी करने की जरूरत है। जिससे घर का बजट सुधर सके। राशन के सामान की कीमतों को भी कम किया जाए।
विज्ञापन


-अंगूरी देवी, गृहिणी



100 रुपये एलपीजी पर कम करना सराहनीय कदम

महिला दिवस पर एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का फैसला सराहनीय है। इनसे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कटौती लगातार जारी रहनी चाहिए।

- सविता, नई बस्ती निवासी



तीन वर्षों में हुई थी भारी बढ़ोतरी

रसोई गैस के मूल्यों में पिछले तीन वर्षों में भारी बढ़ोतरी हुई थी। इससे आम उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ रहा था। रसोई गैस के मूल्यों में कमी कर सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। पेट्रोल के दाम भी कम होने चाहिए।

- प्रीति, लालचंद कॉलोनी निवासी



पहले ही उठाना चाहिए था सरकार को यह कदम

घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के मूल्यों में 100 रुपये घटाना सरकार स्वागत योग्य फैसला है। इससे मध्यमवर्गीय और गरीब उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। सरकार को पहले ही यह कदम उठाना चाहिए था।
विज्ञापन


- कमला देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें