झज्जर। जिले में 2002 और 2024 की मतदाता सूचियों के मिलान का काम पूरा हो चुका है और अब 2002 से पहले जिन लोगों के वोटर कार्ड नहीं बने थे उनके वोटर कार्ड का मिलान परिजनों यानी माता-पिता या दादा-दादी से किया जा रहा है। इनमें उन महिलाओं की रिकॉर्ड में दिक्कत होगी, जिनका विवाह 2002 या फिर उसके बाद हुआ है।
महिलाओं को वोटर लिस्ट मिलान के लिए दस्तावेज दिखाने पड़ेंगे। यही नहीं अपने मायके से माता-पिता या दादा-दादी का रिकॉर्ड मंगवाना होगा। इसके बाद ही उनका सत्यापन एप पर हो सकेगा। जिले में 807 बूथों पर बीएलओ 2002 की वोटिंग लिस्ट को आधार मानकर जिले में मतदाताओं के मिलान में जुटे हुए हैं।
फिलहाल बीएलओ की तरफ सेस 2002 और 2024 की मतदाता सूचियों के मिलान का काम पूरा किया गया है। इसके बाद मिलान की गई सूचियों का डाटा कंप्यूटराइज्ड करवाया गया है। अब यह डाटा एप पर बीएलओ को दिया गया है जिसके सत्यापन का काम किया जा रहा है। फिलहाल जिले में 70 से 75 प्रतिशत सत्यापन का काम पूरा हो चुका है।
जिन महिलाओं का विवाह 2002 या उसके बाद हुआ है उनका रिकॉर्ड भी उनके ही माता-पिता या दादा-दादी के साथ जोड़ा जाएगा। फिलहाल बीएलओ की तरफ से महिलाओं को बताया जा रहा कि वे 2002 में अगर जिले की मतदाता में सूची में उनका नाम नहीं था तो उनके पिता के गांव में होगा। वहां से अपना रिकॉर्ड मंगवा कर रख लें।
बच्चों के नाम भी जोड़ने का काम जारी
अब उन बच्चों के वोट को माता-पिता या दादा-दादी से जोड़ने का काम किया जा रहा है जिनका वोट 2002 से पहले नहीं था। इसे प्रोजनी कहा जाता है।
किस विधानसभा में कितने बूथ व वोटर
विधानसभा बूथ वोटर
बहादुरगढ़ 233 247141
बादली 198
190224
झज्जर एससी 190
193671
बेरी 186
186219
वर्जन
जिले में वर्ष 2002 और 2024 की मतदाता सूची का मिलान किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के दौरान ही पता चल जाएगा कि कौन से मतदाता यहां से शिफ्ट हो गए हैं या मृत्यु हो गई है।
अरविंद चौधरी, नायब तहसीलदार, चुनाव झज्जर