-फोटो 56 : प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। लगातार चार महानगरों हुई मैराथनों को पूरा कर बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने एनसीआर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय रनिंग जगत में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बीआरजी के 24 धावकों की प्रोकेम स्लैम हासिल करना ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रोकेम स्लैम वही धावक प्राप्त करता है जो देश की चार प्रमुख मैराथनों वेदांता दिल्ली हॉफ मैराथन (21 किमी), टाटा मुंबई मैराथन (42 किमी), कोलकाता मैराथन (25 किमी) और बेंगलुरु मैराथन (10 किमी) को निर्धारित क्रम और समयावधि में पूरा करता है।
इस वर्ष प्रोकेम स्लैम पूरा करने वाले नए बीआरजी धावकों में सुरेंद्र सिंह दलाल, गुलाब सिंह, अनुराग शर्मा, नितिन, सुधीर शौकीन, शिवानी, कुमोदिनी, हिमांशु सिंह, उत्कर्ष तिवारी, गिरीश, त्रिलोक चंद, एंटनी, देवेश तुली और सुदेश तोमर शामिल हैं।
वहीं पिछले वर्षों में यह उपलब्धि देवेंद्र किशोर प्रसाद, नरेंद्र राम, नीरज छिल्लर, अरुण विजरण, सनी, राजेश प्रसाद, राजेश रघुवंशी, शलभ खरे, रजत कौशिक और कौशल शर्मा ने हासिल की थी।