फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिलाओं को किया गया जागरूक

Thu, 04 Dec 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : महिला कर्मचारियों को जागरूक करती उप निरीक्षक नीलम व अन्य। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में शहर की एक गारमेंट कंपनी में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों के अधिकार तथा साइबर अपराधों की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में महिला व पुरुष कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रबंधक उप निरीक्षक नीलम ने महिला के विरुद्ध अपराधों के प्रकार, उनसे बचाव तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया बताई। इसके बाद पोक्सो एक्ट के तहत बच्चों की सुरक्षा, अपराधों की श्रेणियां तथा दंडात्मक प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान बाल विवाह की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया।
प्रतिभागियों को बताया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि बच्चों के भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसके साथ-साथ डायल-112 आपातकालीन सेवा की उपयोगिता, त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीके और साइबर अपराध से बचने के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन

कर्मचारियों को फिशिंग, साइबर धोखाधड़ी और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने कामकाजी महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सेवा यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें