फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हिंदू सम्मेलन में महिलाओं ने निकाली ध्वजा व कलश यात्रा

विज्ञापन
22jjrp14- बेरी में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबो​धित करते पुजारी कुलदीप व​शिष्ट। संवाद - फोटो : जहांगीराबाद में सजा खाटू श्याम का दरबार।
विज्ञापन
बेरी। शहर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ध्वजा यात्रा व कलश यात्रा निकालकर की गई। महिलाओं ने सिर पर सजे हुए कलश रखकर कलश यात्रा में भाग लिया। इस दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व माता भीमेश्वरी देवी की प्रतिमा के सामने कार्यक्रम के संयोजक मुख्य पुजारी कुलदीप वशिष्ठ, मुख्य वक्ता डॉ. प्रताप निदेशक गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार, दल्ला वाला धाम से बाबा रामदास उर्फ राजू दीप प्रज्जवलित करके किया।
कार्यक्रम में गायक मुकेश शर्मा शरिया, दीपक कपूर दुजाना, छात्र हर्ष व छात्र कुनाल ने अनेक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा पंडाल झूम उठा। वहीं विभिन्न विद्यालयों के छात्र व आचार्यों के द्वारा पंच परिवर्तन की बनाई गई रंगोलियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान, बिटृटू बाघपुर, राजेश शर्मा, संदीप शर्मा, सुमित्रा धनखड़, भारत विकास परिषद भगवती शाखा के अध्यक्ष राजीव मितल, संजीव कौशिक, अनूप शर्मा मौजूद रहे।

22jjrp14- बेरी में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते पुजारी कुलदीप वशिष्ट। संवाद- फोटो : जहांगीराबाद में सजा खाटू श्याम का दरबार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें