22jjrp13- सुंदरहेटी गांव में आयोजित मेले में खरीददारी करते लोग। स्रोत-आयोजक
- फोटो : जहांगीराबाद में सजा खाटू श्याम का दरबार।
साल्हावास। गांव सुंदरेहटी में 400 साल पहले तपस्या करने वाले बाबा मंगलदास की स्मृति में हर वर्ष 22 फरवरी को मेला लगता है। रविवार को समस्त ग्रामवासी सुंदरेहटी व मंदिर कमेटी के सौजन्य से देसी घी के भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जेजेपी नेता राकेश जाखड़ ने 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की और मुख्य द्वार पर बनी नंदी की प्रतिमा का अनावरण किया। जिला परिषद चेयरमेन कप्तान बिरधाना, ब्लॉक समिति चेयरमेन दीपक झांसवा, दिनेश गोयल, पीएनबी मैनेजर झाड़ली ने भी यथासंभव सहायता राशि भेंट स्वरूप दान की। संवाद