फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: महिलाओं ने गांव में चल रहे ठेके को करवाया बंद, सड़क पर दिया धरना

Tue, 09 Jul 2024 12:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

महिलाओं का विरोध देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वहीं शराब ठेकेदार द्वारा ठेके में से शराब को अपनी गाड़ी में लोड कर वापस ले गए और शराब के ठेके को बंद कर दिया गया। महिलाओं ने कहा कि नशा गांव में नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के गांव नगला कुतानी की महिलाओं ने इकट्ठा होकर गांव में चल रहे शराब के ठेके को बंद कराया और सड़क के बीच बैठ गई। महिलाओं ने विरोध करते हुए कहा कि गांव के ही युवा शराब के नशे में बर्बादी की राह पर चल रहे हैं। जिसको लेकर महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए गांव में चल रहे शराब के ठेके को पूर्णतया बंद कर दिया।

विज्ञापन


महिलाओं का विरोध देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वहीं शराब ठेकेदार द्वारा ठेके में से शराब को अपनी गाड़ी में लोड कर वापस ले गए और शराब के ठेके को बंद कर दिया गया। महिलाओं ने कहा कि नशा गांव में नहीं चलने दिया जाएगा। आने वाली युवा पीढ़ी नशे की दलदल की गिरफ्त में आ रही है। पढ़ने लिखने वाले युवा आज नशे की चपेट में आ रहे हैं, जिसको लेकर महिलाओं ने ही खुद कमान संभाली है। गांव में अब नशा बिल्कुल नहीं बिकने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें