फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को हर दिन मिले सम्मान : गीता भुक्कल

विज्ञापन
08jjrp05- सासरौली गांव में आयोजित सहेली उत्सव के दौरान कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल को सम्मानित  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साल्हावास। सासरौली गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला दिवस सहेली उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 1,200 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम झज्जर पावर लिमिटेड और मंजरी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित उद्योगिनी परियोजना के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झज्जर की विधायक गीता भुक्कल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
उन्होंने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को हर दिन मान-सम्मान मिलना चाहिए। इस अवसर पर उद्योगिनी महिला किसान उत्पादक संघ की सचिव पिंकी ने उद्योगिनी परियोजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बताया कि यूनिट में तैयार किए जा रहे डेयरी उत्पाद कटोरी और महिलाओं के बनाए गए हैंडक्राफ्ट उत्पादों को झुलकी प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार तक पहुंचाया जा रहा है। जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, सेवानिवृत्त एसीपी राजबीर सिंह जाखड़, सरपंच सीमा सासरौली, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप उपस्थित रहे। विधानसभा में मातनहेल सैनिक स्कूल, आयुष्मान कार्ड के इलाज के मुद्दे को उठाएंगे।

विधायक ने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा व पीडब्ल्यूडी के बजट को कम कर दिया गया है, जो बहुत ही चिंतनीय और निंदनीय है। 16 मार्च को हो रहे राज्यसभा चुनाव में कर्मवीर बौद्ध निश्चित रूप से जीत हासिल कर राज्यसभा सांसद चुने जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले विधायक सत्र में मातनहेल कालेज का मुद्दा सरकार व शिक्षा मंत्री के समक्ष लाया गया था कि इस कालेज का भवन जर्जर और असुरक्षित है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मातनहेल कॉलेज का दौरा करने की बात कही थी।लेकिन अगला बजट सत्र चल रहा है। अब तक इस मामले में सरकार सिर्फ लीपापोती करने का काम कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें