-फोटो 66 : मेला देखने पहुंची स्कूल की छात्राएं। संवाद
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 के सामुदायिक भवन में चल रहे 10 दिवसीय हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक उत्सव मेले में बुधवार को सैकड़ों कला प्रेमी पहुंचे। उन्होंने शिल्पकार व बुनकरों से कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी। मेले में काफी अच्छी खरीदारी हुई। कई महिलाओं ने शिल्पकारों ने पेंटिंग और अनुपयोगी चीजों से घरेलू सामान बनाने का तरीका भी सीखा।
प्राचीन कारीगर एसोसिएशन की ओर से आयोजित हस्तशिल्प प्रदर्शनी व सांस्कृतिक उत्सव 30 अक्तूबर तक चलेगा। मेले में महिलाओं की भी काफी भीड़ बढ़ रही है। महिलाओं ने मेले में लगी अलग-अलग स्टॉल पर जाकर पेंटिंग, घरेलू साज सज्जा का सामान बनाने सहित कई जानकारियां ली। कपड़ों की भी जमकर खरीदारी की। मेले में खाने-पीने के अलग-अलग आइटम उपलब्ध हैं। देश भर से आए सभी हस्तशिल्प व बनुकरों ने देश की संस्कृति को जिंदा रखने के साथ इनसे जीवन यापन करने के अलावा परिवार का भरण पोषण करने का काम भी करते हैं। हस्तशिल्प प्रदर्शनी में देशभर से कई राज्यों से अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय कलाकार भाग लेकर अपनी कला को प्रदर्शित कर रहे हैं। इस प्रदर्शनी में भाग लेने वाले कई कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित भी किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से कई शिल्पकार व कलाकार पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर भी सार्थक संदेश लोगों को दे रहे हैं। शाम के वक्त हर रोज इस प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कला उत्सव कार्यक्रम भी हो रहा है। इसमें कलाकार अपनी प्रतिभा के बल पर खूब वाहवाही भी लूट रहे हैं।