फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन

विज्ञापन
-फोटो 67 : सेमिनार में बोलते वक्ता।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य सुमन हुड्डा की अध्यक्षता में भूगोल विभाग की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार स्काईलाइन इंस्टीट्यूट ऑफ जियो इनफॉर्मेटिक्स रोहतक के तत्वाधान में हुआ। सेमिनार का मुख्य विषय भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी व इसके उपयोग रहा। सेमिनार का प्रमुख प्रवक्ता अजय पूनिया ने अपने विस्तार व्याख्यान में भूगोल में जिओ इनफॉर्मेटिक विषय पर प्रकाश डाला और भूगोल में डिजिटल मैपिंग के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को ज्ञान दिया। सेमिनार के संयोजक प्रोफेसर राजीव दहिया (भूगोल विभाग) ने अपने व्यक्तव्य में विद्यार्थियों से कहा कि आने वाला समय जिओ इनफॉर्मेटिक का है। इसमें कृषि, पर्यावरण, सर्वेक्षण, उद्योग, भूमि सर्वेक्षण, आपदा प्रबंधन, रोजगार के अवसर में विशेष भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर प्रोफेसर अमित छिकारा, मुकेश कुमारी, भूपेंद्र, प्रदीप मलिक, सज्जन, मुकेश कुमार (वनस्पति विज्ञान), जागृति, सीमा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें