बहादुरगढ़। पहलगाम हमले के बाद शहरवासियों में उबाल है। शहरभर में विरोध प्रदर्शन नहीं रुक रहे हैं। लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। मंगलवार को भी लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। परोपकारी सभा श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर, महिला शक्ति समिति व सनातन धर्म शिक्षा समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा, मशाल जुलूस व कैंडल मार्च निकालकर रोष प्रदर्शन किया गया। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में रोष प्रदर्शन जारी है। पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित किए जा रहे हैं। सनातन धर्म शिक्षा समिति स्कूल के प्रधानाचार्य ओम राठी ने कहा कि यह आतंकवादी घटना न होकर इस्लामिक जेहाद का हिंदुत्व पर आक्रमण था। श्रद्धांजलि देने के पश्चात महिलाओं व पुरुषों ने मंदिर से मशाल जुलूस व कैंडल मार्च के साथ रोष प्रदर्शन करते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, मोदी जी हमला करो, देश तुम्हारे साथ है, देश के गद्दारों को, गोली मारो... आदि नारे लगाते हुए मेन बाजार होते हुए लाल चौक पर एकत्रित होकर पाकिस्तान का पुतला फूंका।
परोपकारी सभा श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर के प्रधान व विहिप के जिला संरक्षक जगदीश एलावाधी ने कहा कि जिस प्रकार धर्म के आधार पर हिंदुओं को निशाना बनाकर हत्याएं की गई, इस पर पूरा देश ही नहीं समूचा विश्व हिन्दुस्तान के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी देश पाकिस्तान का समूल नष्ट किया जाए तभी मारे गए निर्दोष-निहत्थे हिंदुओं की आत्मा को शांति मिलेगी। पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाएंगे की पाकिस्तान की आगे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। महिला शक्ति समिति की प्रधान किटी मुजांल ने कहा, पहलगाम की घटना से हमारा मन बहुत दुखी व आहत हुआ है। इस घटना में प्रोक्ष या अपरोक्ष रूप में संलिप्त सभी को मौत की सज़ा मिलनी चाहिए। इस दौरान तरुण चुघ, अशोक दुआ, अनिल मदान, गौरव सपडा, मुरार चंद बतरा, चारू दुआ, ज्योति दुआ, ऊषा एलावाधी, ज्योति एलावाधी, दीपा चुघ, मधु चौहान, रिंपी, वीणु खुराना, सिमरन खुराना, शैली भयाना, ज्योति शर्मा व कंचन गैरा आदि उपस्थित रहे।