फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर थाने में शिकायत करने वाली महिला की पीजीआई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाना में जहर खाकर आने वाली दुल्हेड़ा गांव निवासी विवाहिता सविता की रविवार को पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी राजकुमार के अनुसार महिला थाना में जहर खाने के बाद पीजीआई में भेजी गई महिला सविता की रविवार को मौत हो गई। मृतका के मायका पक्ष ने बताया कि उनकी बेटी सिलाई का कार्य सीखने के लिए झज्जर आती थी, लेकिन उसके पति को यह पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर अनबन चली आ रही थी। सविता जहर खाने जैसा कदम उठा लेगी, उन्होंने ऐसा नहीं सोचा था। परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कोई लिखित शिकायत अभी तक पुलिस को नहीं दी है। वहीं महिला थाना प्रभारी नीलम ने बताया कि जहर खाकर थाने में शिकायत देनेे आई महिला की शिकायत पर पति व उसके परिवार के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रताड़ित करने में परिवार के अन्य कितने लोग शामिल हैं, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें