फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने में महिलाएं भी पीछे नहीं

Wed, 20 Dec 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। यातायात नियमों की अनदेखी करने में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। यातायात पुलिस की ओर से मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर चलाए गए जांच अभियान में मंगलवार को बिना हेलमेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। इनमें अधिकांश महिलाएं शामिल रही, जो बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चला रही थी।
विज्ञापन

सड़क पर यातायात पुलिस के जांच अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों में अफरा-तफरी रही। पुलिस को देखकर कई चालक अपने वाहनों को वापस मोड़कर दूसरे रास्तों का रुख करते नजर आए। सोमवार को भी पुलिस ने अनेक स्थानों पर अभियान चलाकर 22 दुपहिया वाहन चालकों के चालान किए थे। मंगलवार को फिर अभियान जारी रहा और 40 से अधिक दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए पहले जागरूकता अभियान चलाया गया। अब कोताही बरतने पर चालान किए जा रहे हैं। जांच अभियान दिल्ली-रोहतक रोड पर शहरी क्षेत्र में रेलवे रोड मोड़, नाहरा-नाहरी मोड़, पुराना बस स्टैंड, सेक्टर-6 मोड़ के अलावा अन्य कई स्थानों पर चलाया गया। यातायात पुलिस में तैनात एसआई राजेश कुमार ने बगैर हेलमेट वाहन चला रहे, ट्रिपल राइडिंग वालों के चालान काटे।




पुलिस की ओर से लगातार यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अब ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बिना हेलमेट और कागजात के सड़कों पर वाहन चला रहे हैं। 40 से अधिक चालान किए गए हैं। इनमें कई महिलाएं भी बिना हेलमेट के स्कूटी चलाती मिली। उनके भी चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बिजेंद्र मलिक, प्रभारी, यातायात पुलिस, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें