फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक लाख रुपये का ईनामी फुटबाल महाकुंभ कल से

Wed, 20 Dec 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। स्पोर्टस सोसायटी की ओर से बादली में वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का महाकुंभ 21 से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। बादली के खेल के मैदान में इसका आयोजन होगा। स्पोर्टस सोसायटी के प्रधान रामभगत गुलिया और फुटबॉल एसोसिएशन के जिला सचिव अशोक शोकी ने बताया कि प्र्रथम पुरस्कार एक लाख एक हजार रुपये नगद व द्वितीय पुरस्कार 71 हजार रुपये नगद दिए जाएंगे। वहीं सेमीफाईनल में आमने सामने होने वाली प्रतिभागी टीमों को भी 11-11 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाली टीमों के खिलाड़ियों के रहने व खान-पान की व्यवस्था भी की जाएगी। स्पोर्ट्स सोसायटी की ओर से प्रतिवर्ष गांव के खेल मैदान में फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें हरियाणा सहित दिल्ली, पंजाब, विभिन्न क्लब और पुलिस विभाग की टीमें भाग लेती हैं जिसके लिए कमेटी की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें