झज्जर। घर से लापता महिला गांव याकूबपुर के पास बुधवार को घायल अवस्था में मिलीं। परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। पहले एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। फिर एक घंटे बाद इलाज शुरू किया। नागरिक अस्पताल में टेटनस का टीका लगाकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
झज्जर-गुरुग्राम रोड पर गांव याकूबपुर के पास नीलम मिलीं जिनको एक अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भाग गया था। रमेश का आरोप है कि नागरिक अस्पताल में उनकी भाभी का समय पर उपचार नहीं दिया गया। एक घंटे तक इंतजार के बाद जब पीजीआई ले जाने लगे तो सिर्फ एक टेटनस का टीका लगाया।
इसके बाद रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में उनकी भाभी को पैर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं।
सोशल मीडिया के जरिए मिलीं
नीलम के भाई मोनू ने बताया कि 28 दिसंबर को गांव बहराना निवासी नीलम घर से लापता हो गई थीं। इसकी शिकायत डीघल चौकी में दर्ज कराई गई। परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी इसकी सूचना डाली थी। इसके बाद बुधवार को किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उनकी बहन की फोटो देखी थी और उनको सूचित किया।
31jjrp16- झज्जर के नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाई गई पीड़ित महिला। संवाद