फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। धौड़ गांव में अपने खेत में काम कर रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला को करंट लगने के बाद सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार धौड़ गांव निवासी महिला राजबाला पत्नी राजबीर सिंह अपने खेत में ट्यूबवेल के पास पशुओं के लिए चारा काट रही थी और वहां पर बिजली के तार को छू गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत हुई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
- कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, दुजाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें