फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। शहर पुलिस चौकी के सामने शिव चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पाना बैठान निवासी सोनी पत्नी संदीप शिव चौक पर स्थित निजी क्लीनिक पर दवाई लेने के लिए आई हुई थी। जब वह शिव चौक पर स्थित फोटो स्टेट की दुकान से कागजात की फोटोकॉपी करवाकर वापस जा रही थी, तो वह एक ट्रक की चपेट में आ गई। महिला का सिर पूरी तरह से कुचलगया। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने झज्जर के नागरिक अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बनी जाम की स्थिति
हादसे के बाद शिव चौक पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इससे घटनास्थल पर काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शिव चौक पर वाहनों की स्पीड ज्यादा होती है। करीब एक वर्ष पहले भी शिव चौक पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ट्रॉली का कुंडा निकलने से स्कूल का छात्र चपेट में आ गया था। इससे छात्र की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शिव चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान बेरी के पाना बैठान सोनी के रूप में हुई। परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- रामपाल, शहर पुलिस चौकी प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें