फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर के लिए निकली थी महिला: ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

Sat, 14 Jun 2025 07:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

सैर के लिए निकली महिला ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे महिला की मौत हो गई। हादसा सुबह पांच बजे पेश आया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मदाना कलां में सुबह सैर के लिए गई एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


सैर के लिए गई थी महिला 

जानकारी के अनुसार गांव मदाना कलां निवासी करीब 53 वर्षीय सुनील अल सुबह घर से सैर के लिए गई थी। इस दौरान जब वह रेलवे की पटरी के पास मौजूद थी तो सुबह आने वाली ट्रेन ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी पुलिस ने  महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। नागरिक अस्पताल के शवगृह में मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

 जीआरपी पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। जांच अधिकारी एसआई राज सिंह ने बताया कि मदाना कलां गांव में सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई है। नागरिक अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें