बहादुरगढ़ शहर के सेक्टर-9 ए में एक दिल दहलाने वाला हादसा घटित हो गया। सेक्टर निवासी रजनी नाम की महिला ने जो कि एक एयर इंडिया अधिकारी की पत्नी है, पति द्वारा जूस लाने के लिए बाहर जाने के बाद कमरा बंद करके ग्राइंडर से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। वापसी में दरवाजा बंद मिलने पर पति ने दरवाजा तोड़ कर घायल पत्नी को उपचार के लिए शहर के ब्राह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्येक एंगल से मामले की सघन जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है। डीसीपी मयंक मिश्रण ने बताया कि महिला काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी। फिलहाल यही बात निकलकर सामने आई है। पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई करवाई जा रही है।