जींद। नरवाना क्षेत्र के गांव उझाना में चोरों ने एक मकान में घुसकर नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर लिया। गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। उझाना निवासी अशोक कुमार ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 12 अगस्त रात को वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। रात 3 बजे घर पर एक अज्ञात युवक घर में घुस गया। वहां से 9 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर ले गया। उन्हें घटना का उस समय पता चला, जब सुबह वह उनकी नींद से आंख खुली। संवाद