सोमवार को 10 रजिस्ट्रियों के लिए टोकन कटे हुए थे। ऐसे में एसडीएम अभिनव सिवाच ने लोगों से आह्वान किया है कि मंगलवार को रजिस्ट्री करवा सकते हैं।तीन दिन में 63 रजिस्ट्रियां नहीं हो सकीं। इसके अलावा इंतकाल, प्रमाण पत्र व अन्य प्रशासनिक कार्य भी नहीं हो सके जिससे लोगों को परेशानी हुई।
इसके अलावा करीब 100 से ज्यादा रजिस्ट्रियों को पेपरलेस सिस्टम में अपडेट नहीं किया जा सका। इनकी भी ऑनलाइन अप्रूवल की प्रक्रिया रुकी रही। तहसील कार्यालय में चल रहे कोर्ट केस भी लंबित हो गए हैं जिससे सुनवाई नहीं हो सकी।
तहसीलदारों की हड़ताल के कारण 200 से ज्यादा इंतकाल के मामले अटके हुए हैं। साथ ही रिहायशी प्रमाण पत्र और शपथ पत्र भी जारी नहीं हो सके। तहसील कार्यालय में दूर-दराज से आए लोगों को बिना काम हुए लौटना पड़ा। कई लोग बार-बार चक्कर काटने को मजबूर हैं।
सेक्टर दो निवासी मेहर सिंह ने बताया कि उन्होंने सेक्टर में फ्लोर की रजिस्ट्री करानी थी। तहसीलदारों की हड़ताल के कारण यह रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इस कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। वहीं खेड़ी जसौर निवासी वंती देवी ने बताया कि उसकी 446 वर्ग गज की रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
सोमवार को प्रदेश सरकार के आदेश की वजह से वे लघु सचिवालय पहुंची थीं लेकिन दोपहर तक रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इस कारण उन्हें परेशानी हुई।
बॉक्स
वीरवार : 35 रजिस्ट्रियां नहीं हुई
शुक्रवार : 18 रजिस्ट्रियां प्रभावित
सोमवार : 10 रजिस्ट्रियां नहीं हो सकीं
कुल : 63 रजिस्ट्रियां बाधित