फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फार्मर आईडी बनी, बीपीएल राशन कटा...किसान बोले जमीन दिलवा दो या राशन

विज्ञापन
09jjrp17- सरल केंद्र में बीपीएल व पेंशन कटने की समस्या को लेकर पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। बीपीएल राशन कार्ड कटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खास तौर पर किसानों के बीपीएल कार्ड काटे गए हैं। पिछले 15 दिन से किसान अपने परिवार पहचान पत्र लेकर सरल केंद्र और क्रीड कार्यालय में आ रहे हैं। जिनके पास कोई जमीन नहीं है उनके परिवार पहचान पत्र में जमीन दिखाई गई है।
विज्ञापन

बुजुर्ग किसान सरल केंद्र से लेकर क्रीड कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान फिलहाल नहीं हो रहा है। कुछ किसानों का कहना है कि फार्मर आईडी बनवाने के बाद उनका बीपीएल राशन कार्ड कट गया है जबकि पहले बना हुआ था। बोले कि सरकार जमीन दिलवा दे या फिर राशन।

वर्जन

मेरे परिवार पहचान पत्र में किसी और की प्रॉपर्टी चढ़ा दी है। वह बहादुरगढ़ में सभी अधिकारियों के चक्कर लगे चुके हैं। यहां पर भी कोई समाधान नहीं निकला। किसी दूसरे की प्रॉपर्टी चढ़ने के कारण बीपीएल राशन कार्ड काट दिया।
विज्ञापन

बलवान, बामनोला गांव।

मेरा राशन कार्ड काट दिया गया है। जब परिवार पहचान पत्र की जांच करवाई तो उसमें किसी दूसरे की प्रॉपर्टी चढ़ा रखी थी। वह सरल केंद्र में समाधान के लिए आए। बोल रहे हैं कि ठीक कर देंगे।
भूप सिंह, बामनोला गांव।

मेरी पेंशन काट दी गई है। जब जांच करवाई तो बताया गया कि इनकम ज्यादा हो गई है। आज यहां ठीक करवाने आया हूं।
वजीर, लोवा खुर्द गांव।


मेरे पति दिल के मरीज हैं। उनके परिवार पहचान पत्र में इनकम ज्यादा दिखा दी है जबकि वह घर पर ही रहते हैं और काम नहीं कर पाते। राशन कार्ड कट गया है।
सावित्री, डाबोडा खुर्द गांव।

अब तक इतनी बनी फार्मर आईडी

जिले में फार्मर आईडी-53777
बादली-6223
बहादुरगढ़-12564
बेरी-9400
झज्जर-12248
साल्हावास-4161

जिले में दिसंबर से फरवरी तक राशन कार्ड की स्थिति
दिसंबर 2025-132135
जनवरी-132106
फरवरी-132271

09jjrp17- सरल केंद्र में बीपीएल व पेंशन कटने की समस्या को लेकर पहुंचे लोग। संवाद

09jjrp17- सरल केंद्र में बीपीएल व पेंशन कटने की समस्या को लेकर पहुंचे लोग। संवाद

09jjrp17- सरल केंद्र में बीपीएल व पेंशन कटने की समस्या को लेकर पहुंचे लोग। संवाद

09jjrp17- सरल केंद्र में बीपीएल व पेंशन कटने की समस्या को लेकर पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें