फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी काबू

Tue, 20 Dec 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

शहर की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर मेें ही रहने वाली एक युवती ने सिटी पुलिस चौकी में दी लेकिन शहर चौकी ने मामले  महिला थाने भेज दिया। पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसकी मां का स्वर्गवास पिछले साल हो गया था और उसके बाद से वह अपने पिता के साथ रहती है। पड़ोसी गांव का ही रोहित उर्फ मल्टी उसे बहला-फुसला कर अपने साथ मथुरा ले गया। वहां उसे उसने तीन दिन तक अपने साथ रखा और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे उसके घर यह कह कर छोड़ गया कि वह उसके साथ शादी कर लेगा लेकिन घटना के तीन दिन बाद आरोपी युवक उसके घर फिर आया और दोबारा फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि उसने उसके साथ हुई तमाम घटना की जानकारी अपने पिता को दी। बाद में जब आरोपित युवक से संपर्क किया गया तो उसने लिखित में आश्वासन दिया कि वह 18 नवंबर को शादी कर लेगा लेकिन जब शादी की तारीख नजदीक आई तो उसने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में अपनी उम्र 17 वर्ष होने का हवाला दिया है। इसी शिकायत पर कार्यवाही करते हुए महिला थाना में मामला दर्ज करते  हुए पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में जब उसे अदालत मेें पेश किया गया तो अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें