बहादुरगढ़। दो दिनों से हवा चलने के बाद प्रदूषण का स्तर कम हो रहा है। इससे लोगों को दिवाली से पहले कुछ राहत मिली है, लेकिन अभी हवा सांस लेने लायक नहीं है। दो दिनों में एक्यूआई 150 प्वाइंट गिरकर 251 पर पहुंच गया है। नवंबर के महीने में पहली बार एक्यूआई 300 से नीचे आया है। मौसम विभाग के अधिकारियों को संभावना है कि बुधवार को हवा ने यदि ओर रफ्तार पकड़ी तो प्रदूषण का स्तर और गिर सकता है।
बुधवार को हवा थोड़ी तेज होने के बाद प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। नवंबर की शुरुआत से ही हवा सांस लेने लायक नहीं थी। प्रदूषण भी बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया था। हालांकि अभी एक्यूआई 251 पर है। अब भी हवा सांस लेने लायक नहीं है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह इस समय पूरी सावधानी बरतें। सीपीसीबी के बुलेटिन के अनुासर बहादुरगढ़ में एक्यूआई 4 बजकर 5 मिनट पर 251 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 9 नवंबर को बूंदाबांदी की आशंका जताई है। इसके बाद 10 नवंबर से हवाओं की गति और तेज होने की भी संभावना है। यदि तेज हवा चलती है तो प्रदूषण और घट जाएगा और लोगों को राहत मिलेगी। तापमान भी कम होगा। बुधवार को नार्थ वेस्ट दिशा से 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसी वजह से प्रदूषण कम हुआ। 11 और 12 नवंबर को हवाएं और तेज होंगी। इसके साथ ही ठंड भी अब बढ़ेगी। इस सप्ताह तापमान में और अधिक कमी आ जाएगी। हवा में नमी का स्तर 35 से 98 प्रतिशत तक रहा।
नवंबर माह में यह रही एक्यूआई की स्थिति
तारीख
एक्यूआई
1 नवंबर
383
2 नवंबर
329
3 नवंबर
404
4 नवंबर
364
5 नवंबर
370
6 नवंबर
357
7 नवंबर
326
8 नवंबर
251