फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंत्री को हटाने की मांग को लेकर 12 को रखेंगे उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सीटू कार्यालय में न्याय संघर्ष समिति की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई की मांग को 12 अप्रैल को उपवास कर मंत्री को हटाने का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री संदीप सिंह को मंत्री मंडल और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग को शहीद मान सिंह स्मारक झज्जर में न्याय संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ नेता डॉ रामकुमार ने की तथा संचालन किरण ने किया।
एसकेएस प्रधान रामबीर, रमेश जाखड़ सदस्य संघर्ष समिति, एसोसिएट प्रोफेसर अभिता, एमडीएम राज्य प्रधान सरोज दुजाना, ग्रामीण सफाई के सचिव संदीप कुमार ने भी बैठक को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि आरोपी मंत्री की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार मंत्री को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। मंत्री के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज हुए 104 दिन पूरे होने वाले हैं परंतु अब तक चंडीगढ़ पुलिस द्वारा चालान पेश नहीं किया गया है। इस पूरी अवधि में संदीप सिंह ने मंत्री जैसे प्रभावशाली पद पर रहते हुए पीड़िता व उसके परिवार को यातनाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है । झज्जर में भी उपायुक्त कार्यालय पर 12 अप्रैल को सुबह दस बजे से शाम 4 बजे तक उपवास रखा जायेगा। बैठक में आमजन तथा कर्मचारी संगठनों से सहयोग की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें