फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh: बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, 19 एकड़ गेहूं की फसल जली

Tue, 11 Apr 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़

सार

किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली के तारों को ठीक नहीं किया गया। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले किसानों ने आग बुझाई। कुलाना गांव की सीमा पर फसल में आग लगी है।
विज्ञापन
खेतों में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के कुलाना गांव के खेतों से गुजर रही बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने सोमवार को दो किसानों की मेहनत को जलाकर राख कर दिया। बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से दो किसानों की 19 एकड़ गेहूं की फसल जल गई।

विज्ञापन


किसानों ने बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया और आरोप लगाया कि बार-बार बिजली निगम को शिकायत के बाद भी तारों को ठीक नहीं किया गया और आज उनकी गेहूं की पकी हुई फसल आग की भेंट चढ़ गई। किसानों ने आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी, लेकिन उनकी गाड़ी आने से पहले किसानों ने ट्रैक्टर चलाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, पाटौदा के दो किसानों ने कुलाना गांव की सीमा में गेहूं की फसल बोई हुई थी। खेतों में बिजली की लाइन गुजर है। इस लाइन के तारों में दोपहर के समय शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे धनेश की 16 और रामफल की तीन एकड़ फसल जल गई। किसानों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। जब तक घटनास्थल पर विभाग की गाड़ी पहुंची, तब तक किसानों ने अपने ट्रैक्टर व ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पा लिया था। अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो इससे ज्यादा नुकसान हो सकता था।

घटना के समय काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। किसानों ने मामले की जानकारी बिजली निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों भी दी। किसानों ने आरोप लगाया कि बार-बार बिजली निगम अधिकारियों को भी फोन किया, लेकिन कई घंटे के इंतजार के बाद भी वे मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


मुझे अभी जानकारी मिली है। मामले के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, झज्जर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें