फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 घंटे में पहुंच सकेंगे 566 किलोमीटर दूर मां वैष्णो देवी के धाम कटरा

Wed, 06 Nov 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
कटरा एक्सप्रेस-वे पर लगाए गए साइन बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली से पंजाब बॉर्डर व मां वैष्णो देवी के धाम कटरा तक जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर कटरा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज का काम तीव्र गति से चल रहा है। अधिकारियों का दावा है कि यह कार्य मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। पंजाब बॉर्डर तक 113 किलोमीटर की दूरी के लिए कटरा एक्सप्रेस-वे को चालू कर दिया गया है। जल्द ही पूरे मार्ग को चालू करने का काम होगा। इसके बाद श्रद्धालु 6 घंटे में 566 किलोमीटर की दूरी तय कर वैष्णो देवी जा सकेंगे।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया दिल्ली-अमृतसर-कटरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहा है। यह मार्ग 566 किलोमीटर लंबा है। इसका काम कई फेज में चल रहा है। हरियाणा में केएपी से पात्राण, कैथल तक 113 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। इसमें बहादुरगढ़ केएमपी से पंजाब बार्डर तक एक्सप्रेस-वे पूरी तरह से तैयार है। यहां से पंजाब बार्डर तक कम समय में सुविधाजनक ढंग से सफर किया जा सकता है। बहादुरगढ़ में निलोठी गांव के नजदीक केएमपी पर कटरा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज का काम तेजी से चल रहा है। यहां पर मिट्टी डाल दी गई है और पिलर खड़े कर दिए गए हैं। जल्द ही यहां पर गार्डर रखने का काम शुरू होगा। बड़ी-बड़ी मशीनों से काम किया जा रहा है।



इन शहरों से होकर गुजर रहा है एक्सप्रेस-वे

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे हरियाणा के झज्जर के निलोठी-जसौर खेड़ी, सोनीपत के लहकन माजरा और गोहाना, रोहतक के हसनगढ़, सांपला-खरखौदा, जींद और असंध, कैथल-नरवाना-पात्राण से होकर गुजरेगा। एक्सप्रेस-वे तैयार होने के बाद यहां से वैष्णो देवी का सफर काफी आसान और सुगम होगा। सड़क मार्ग से केवल 6 से 7 घंटे में कटरा तक पहुंचा जा सकेगा। अभी ट्रेन से 11 से 12 घंटे का समय लगता है। इस तरह एक्सप्रेस-वे से कार से जाने में करीब आधे समय में पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन




इन राज्यों को भी राहत

इससे न केवल वैष्णो देवी जाने वालों को सुविधा होगी। बल्कि दिल्ली से अमृतसर जाने वालों का भी सफर सुगम होगा। अभी अमृतसर तक 405 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब आठ घंटे का समय लगता है, लेकिन एक्सप्रेस-वे बनने के बाद अमृतसर की दूरी चार घंटे में पूरी हेागी। इससे तैयार होने के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान आने जाने में सुविधा होगी।



कटरा एक्सप्रेस-वे को बहादुरगढ़ से पंजाब बॉर्डर तक चालू कर दिया गया है। केएमपी पर चल रहा इंटरचेंज का कार्य मार्च 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। मार्ग का निर्माण होने के बाद लोगों का वैष्णो देवी जाना आसान होगा।
विज्ञापन


-जगभूषण, पीडी एनएचएआई



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें