फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी की रॉड मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आसौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मातन में मंगलवार की देर रात पत्नी की सिर में रॉड मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को ईस्माइला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के समक्ष आरोपी पति ने खुलासा किया है कि पत्नी से पैसे मांगे जाने पर उसने मना किया तो उसने तैश में आकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने मृतका की मौसी खजानी देवी की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मातन गांव में मंगलवार की देर रात दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पति कृष्ण पर तैश में आकर पत्नी अशोक कुमारी (50) की हत्या करने का आरोप है। आरोपी को थाना आसौदा पुलिस ने शुक्रवार को ईस्माइला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस के समक्ष आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी अशोक कुमारी से पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों का आपस में झगड़ा हुआ। उसने तैश में आकर अपनी पत्नी के सिर में लोहे की रॉड से हमला किया तो गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। मृतका की मौसी खजानी देवी ने पुलिस को बताया था कि अशोक कुमारी का पति शराब का आदी है और प्रतिदिन उसके साथ मारपीट करता रहता था। कृष्ण खेतीबाड़ी का काम करता है। उनके कोई संतान नहीं है। बादली डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें