फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चैटिंग करते समय सहपाठी ने बनाया अश्लील वीडियो, अब किया वायरल

Wed, 15 Oct 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में एक छात्रा की उसके ही दोस्तों की ओर से मोबाइल पर वीडियो चैटिंग के दौरान अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। घटना 3-4 साल पहले ही है जब वह दोनों किसी स्कूल में पढ़ते थे और दोनों गहरे दोस्त थे मगर अब छात्रा का वीडियो वायरल हुआ तो उसके पिता ने किसी के मोबाइल में देख लिया। छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी अभी भाग गया है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


18 वर्षीय छात्रा फिलहाल शहर के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है। मूल रूप से उसका परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है लेकिन कई सालों से बहादुरगढ़ की एक काॅलोनी में रहता है। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि 4 साल पहले वह एक स्कूल में पढ़ती थी।
यहां गांव सांखौल के एक युवक के साथ उसकी दोस्ती हो गई। दोनों मोबाइल पर वीडियो चैटिंग करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया। यह वीडियो कुछ समय पहले वायरल किया गया।
विज्ञापन

2 अक्तूबर को एक लड़के ने उसकी अश्लील वीडियो उसके पिता को दिखाया तो इसका पता चला। सेक्टर-6 थाना प्रभारी दीपक महलावत ने बताया कि लड़की की शिकायत पर सांखौल निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें