फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जब पूर्व सीएम ने स्वयं कहा कि कोरोना भी उन्हें किसानों से दूर नहीं कर सकता

Sat, 21 Dec 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर 71: पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला बकिसान आंदोलन के दौरान किसानों को समर्थन देते हुए। (फ
विज्ञापन
बादली। जब पूरा देश कोरोना काल से सामना कर रहा था तो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला बादली के ढांसा बार्डर पर किसानों को समर्थन देने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने आंदोलन स्थल पर सहज शब्दों में कहा था कि कोरोना काल भी उन्हें किसानों से दूर नहीं कर सकता है। राजनीतिक से लेकर सामाजिक और दुख-सुख के कार्यक्रमों में भी ओमप्रकाश चौटाला ने बादली हलके को हमेशा महत्व दिया। ओमप्रकाश चौटाला 18 अप्रैल 2021 को कारोना काल में आखिरी बार बादली में किसी मंच पर आए थे और कहा था कि किसानों के लिए वह हर लड़ाई और बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हैं। कोई भी ताकत उन्हें किसानों से दूर नहीं कर सकती है। बादली को दिया अस्पताल और जलघर : मुख्यमंत्री के तौर पर ओमप्रकाश चौटाला ने बादली को बड़ा जलघर और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीएचसी स्थापित की। बादली से अरविंद गुलिया ने बताया कि 2001 में बादली पहुंचकर दोनों परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें