फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध फुटकर विक्रेताओं को हटाने की मांग

Sat, 21 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 65 : अवैध फुटकर विक्रेताओं को मंडी से हटाने की मांग करते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने बहादुरगढ़ सब्जी मंडी से अवैध फुटकर विक्रेताओं को हटाने की मांग की है। शुक्रवार को इसको लेकर फुटकर विक्रेताओं ने रोष जताते हुए चेताया कि अगर जल्द ही उन्हें नहीं हटाया गया तो वे धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। फुटकर सब्जी मंडी विक्रेताओं के सचिव ओमप्रकाश डोरा ने बताया कि बहादुरगढ़ सब्जी मंडी में 210 फुटकर विक्रेता सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का कार्य सरकार की अनुमति से करते है और 1500 रुपए महीना किराया भी देते हैं। एक दिन किराया लेट होने पर 25 प्रतिशत जुर्माना भी अदा करते हैं। कोरोना काल में कुछ समय के लिए सरकार के आदेश पर सब्जी मंडी को बंद किया गया था। आरोप है कि सब्जी मंडी खुली तो 2020 से लेकर अब तक कुछ आढ़तियों ने बाहरी लोगों को अपनी जगह किराये पर दे रखी है। उनसे फुटकर का कार्य भी करवाते हैं और किराया वसूल करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें